ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशघरों में नूरी की खुशबू, दरगाह पर बेनूर अकीदत का सैलाब

घरों में नूरी की खुशबू, दरगाह पर बेनूर अकीदत का सैलाब

आला हजरत फाजिले बरेलवी के पोते रेहान मिल्लत का उर्स मंगलवार को मनाया जाएगा।

घरों में नूरी की खुशबू, दरगाह पर बेनूर अकीदत का सैलाब
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 11 May 2020 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

आला हजरत फाजिले बरेलवी के पोते रेहान मिल्लत का उर्स मंगलवार को मनाया जाएगा। देश विदेश में इनके अनुयायी इस बार 36वां उर्स घरों में रहकर ही मनाएंगे।

ऐसा पहली बार हुआ है कि रेहान मिल्लत का कुल की रस्म सादगी के साथ अदा की जाएगी। दरगाह आला हजरत के मुरीद मॉरीशस, इंग्लैंड, अफ्रीका, मिस्र, दुबई जैसे तमाम देशों में हैं। मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी ने कहा कि मरकजे अहले सुन्नत खानकाहे कादरिया रजविया नूरिया रेहानिया में नबीरे आला हजरत रेहान मिल्लत का एक रोजा उर्स मंगलवार को मनाया जाएगा। इस बार उर्स के प्रोग्राम तय हो गए हैं। लॉकडाउन की वजह उर्स सादगी और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा किए जाएंगे। रेहान मिल्लत के समस्त अनुयायियों और अकीदतमंदों से गुजारिश की गई है कि वो घरों में ही रहकर इबादत करें और उर्स के रस्म अदा करेंगे। उन्होंने कह कि दरगाह प्रमुख मो. सुब्हान रजा खां की तरफ से लोगों से अपील की गई है। घरों में ही रहकर फातिहाख्वानी और कुल का अहतमाम करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें