Bareily News: नागपंचमी पर सजा दंगल, सुनील यादव ने जीते
Bareily News: नागपंचमी के अवसर पर सदर स्थित युग वीणा के सामने आयोजित पारंपरिक दंगल में गुलाब अखाड़े के पहलवान सुनील यादव ने जाट सेंटर के पहलवान को हराकर मुकाबला अपन

Bareily News: नागपंचमी के अवसर पर सदर बाजार कैंट स्थित युगवीणा बारात घर के सामने सोमवार को हुए भव्य दंगल में अलीगढ़ के नितिन पहलवान ने बदायूं के परवेज को पटखनी देकर जीत दर्ज की। वहीं श्रीराम अखाड़े के अर्जुन पहलवान ने गोल्डन और योगेश पहलवान ने पिंटू को चित किया। बजरंग अखाड़े के मिंटू पहलवान के नेतृत्व में आयोजित दंगल में दोपहर तीन से शाम सात बजे तक दो दर्जन से अधिक कुश्तियां हुईं। इनमें बरेली समेत कासगंज, अलीगढ़, रामपुर और मुरादाबाद समेत कई जिलों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुन्ना-अमित एवं गोलू-दारा सिंह के मुकाबले बराबरी पर छूटे। 5100 रुपये की मुख्य इनामी कुश्ती में विक्की सकलैनी और जोगेंद्र पहलवान के बीच मुकाबला बेनतीजा रहा, जिसके चलते पुरस्कार राशि दोनों में आधी-आधी बांटी गई।
जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष हरीश पाल ने बताया कि दंगल लंबे समय से हर वर्ष नागपंचमी पर आयोजित होता है। भूरा पहलवान ने रेफरी और अनिल नायर व इमरान खान (काशिफ) ने कमेंट्री की। इस दौरान डॉ. वैभव जायसवाल, श्रीधर शुक्ला, निक्की कन्नौजिया, पहलवान मनोज शर्मा, हरीश गंगवार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


