ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनौ बंद स्कूलों के अब खुल जाएंगे ताले

नौ बंद स्कूलों के अब खुल जाएंगे ताले

नगर क्षेत्र बरेली में शिक्षामित्रों के मूल स्कूलों में वापस जाने और शिक्षक भर्ती में चयन होने के कारण नौ विद्यालय शिक्षकविहीन होकर बंद हो गए थे। नगर क्षेत्र के ही नौ स्कूलों से एक एक शिक्षक को बंद...

नौ बंद स्कूलों के अब खुल जाएंगे ताले
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 18 Sep 2018 01:42 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर क्षेत्र बरेली में शिक्षामित्रों के मूल स्कूलों में वापस जाने और शिक्षक भर्ती में चयन होने के कारण नौ विद्यालय शिक्षकविहीन होकर बंद हो गए थे। नगर क्षेत्र के ही नौ स्कूलों से एक एक शिक्षक को बंद स्कूलों में समायोजित कर दिया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र देवेश राय ने प्राथमिक स्कूल माधोबाड़ी, नई कोतवाली, खना गौंटिया, चौधरी मोहल्ला, परसाखेड़ा प्रथम, परसाखेड़ा द्वितीय, परसाखेड़ा गौंटिया और परतापुर चौधरी में शिक्षकों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्ति अस्थाई व्यवस्था के तहत की गई है। नगर शिक्षा अधिकारी ने आज स्कूल स्कूल कर्मचारी भेज कर शिक्षकों को आदेश पहुंचाएं। शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र में 33 वर्ष से नई भर्ती नहीं हुई है। 2011 में देहात से नगर क्षेत्र में शिक्षकों का तबादला हुआ था। इन शिक्षकों के समायोजन से पुराने स्कूलों में पढाई पर प्रभाव पड़ेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें