ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली के इस श्मशान घाट में ईंट से कुचल कर हत्या

बरेली के इस श्मशान घाट में ईंट से कुचल कर हत्या

शहर के एक श्मशान घाट पर एक युवक की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है।  बरेली कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम बारी नगला के पास...

बरेली के इस श्मशान घाट में ईंट से कुचल कर हत्या
कार्यालय संवाददाता,बरेली Sat, 07 Sep 2019 03:32 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के एक श्मशान घाट पर एक युवक की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है।  बरेली कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम बारी नगला के पास स्थित श्मशान में शनिवार सुबह लोगों को गद्दे में लिपटी लाश दिखी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने बताया कि कुछ लोग लाश को गद्दे में लपेट के लाए और यहां पटक कर चले गए। मरने वाले युवक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृत युवक पहनावे से ट्रक चालक या कंडक्टर लग रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश और शिनाख्त करने में जुटी है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें