
मढ़ीनाथ में नवविवाहिता का शव तालाब में मिला, दहेज हत्या में मुकदमा
Bareily News - -- मढ़ीनाथ में हनुमान गढ़ी के पास नवविवाहिता ज्योति शर्मा का शव घर के पीछे तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेसिंग टीम से घटना स्थल की जांच
बरेली। मढ़ीनाथ में हनुमान गढ़ी के पास नवविवाहिता ज्योति शर्मा का शव घर के पीछे तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेसिंग टीम से घटना स्थल की जांच पड़ताल कराई। शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। मायके पक्ष की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ैया निवासी राजेश कुमार ने बेटी ज्योति शर्मा का विवाह एक नवंबर 2025 को मढ़ीनाथ के हनुमान गढ़ी निवासी स्वर्गीय हरिमोहन शर्मा के बेटे लव कुमार से किया था। रविवार की सुबह को ज्योति घर में दिखाई नहीं दी।

उसे तलाशा गया। परिवार वाले दो मंजिला छत पर चढ़े तो पीछे तालाब में ज्योति का शव पड़ा था। शव तालाब में होने की सूचना पर आसपास के लोग पहुंच गए। शव को तालाब से निकालकर अस्तपाल ले गये। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ज्योति की मौत की खबर सुनते ही ज्योति के पिता राजेश परिवालों के साथ पहुंच गये। राजेश ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पुलिस बुला ली। नवविवाहिता की हत्या की सूचना पर सुभाषनगर इंस्पेक्टर और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। करीब तीन घंटे तक घर से तालाब तक छानबीन की गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ज्योति की मौत की पुष्टि डूबने से हुई। चार पसली टूटी मिलीं। गिरने से लीवर भी फट गया था। मायके पक्ष ने पुलिस को दहेज के लिए हत्या की तहरीर दी है। देर रात पुलिस ने दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया। लव कुमार ने पुलिस को बताया, ज्योति झाड़ू लगाने के बाद कूड़ा छत से तालाब में फेंकती थी। रविवार की सुबह को भी कूड़ा फेंकने ही गई थी। वापस लौटकर नहीं आई तब छानबीन की गई। उन्होंने कहा कूड़ा फेंकते समय नीचे तालाब में गिर गई होगी। सुभाषनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ज्योति की मौत डूबने से होने की पुष्टि हुई है। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




