16 अप्रैल से 13 जुलाई तक योगनगरी ऋषिकेश- मुजफ्फरपुर योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन

Apr 06, 2026 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - 16 अप्रैल से 13 जुलाई तक योगनगरी ऋषिकेश- मुजफ्फरपुर योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से 13 जुलाई तक योगनगरी ऋषिकेश- मुजफ्फरपुर योगनगरी ऋषिकेश

16 अप्रैल से 13 जुलाई तक  योगनगरी ऋषिकेश- मुजफ्फरपुर योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए (04314/04313) योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन करेगा। यह ट्रेन ऋषिकेश से 16 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं रविवार और मुजफ्फरपुर से 17 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को चलेगी। ट्रेन ऋषिकेश से 15:20 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार 16:15 बजे, मुरादाबाद 19:25 बजे, बरेली 20:49 बजे, शाहजहांपुर 22:05 बजे, दूसरे दिन सीतापुर 00:20 बजे, गोंडा 02:43 बजे, बस्ती 03:55 बजे, गोरखपुर 05:15 बजे, सीवान 07:05 बजे, छपरा 08:15 बजे तथा हाजीपुर 09:40 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 11:20 बजे पहुंचेगी।वहीं मुजफ्फरपुर से 14:00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर 15:05 बजे, छपरा 17:45 बजे, सीवान 18:35 बजे, गोरखपुर 20:35 बजे, बस्ती 21:35 बजे, गोंडा 22:55 बजे, दूसरे दिन सीतापुर 02:30 बजे, शाहजहांपुर 04:42 बजे, बरेली 05:57 बजे, मुरादाबाद 07:58 बजे तथा हरिद्वार 10:15 बजे छूटकर योग नगरी ऋषिकेश 11:15 बजे पहुंचेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।