ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनेपाल सरकार ने भगा दिया, उत्तराखंड पुलिस मार रही है साहब

नेपाल सरकार ने भगा दिया, उत्तराखंड पुलिस मार रही है साहब

लॉक डाउन की दुश्वारियां सामने आने लगीं हैं। नेपाल में पानी की टंकी बनाने गए मझगवां ब्लॉक के परावहाउद्ददीन पुर के करीब 10 मजदूर मुसीबत हैं। नेपाल सरकार ने उनको भगा दिया। किसी तरह खटीमा पहुंच गए। अब...

नेपाल सरकार ने भगा दिया, उत्तराखंड पुलिस मार रही है साहब
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 30 Mar 2020 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

लॉक डाउन की दुश्वारियां सामने आने लगीं हैं। नेपाल में पानी की टंकी बनाने गए मझगवां ब्लॉक के परावहाउद्ददीन पुर के करीब 10 मजदूर मुसीबत हैं। नेपाल सरकार ने उनको भगा दिया। किसी तरह खटीमा पहुंच गए। अब उत्तराखंड पुलिस उनको पीटकर भगा रही है। मजदूरों ने परिवार वालों को बताया।

ग्राम प्रधान ने कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई है। बरेली के प्रशासनिक अधिकारी खटीमा के पुलिस अफसरों से बात कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सीबीगंज में डूडा कालोनी में मजदूरों के परिवार में खाना खत्म होने की शिकायत दर्ज कराई गई। कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों ने तुरंत ही डीएसओ को मामले की जानकारी दी।

सिविल डिफेंस और आपू्र्तित विभाग की टीम तुरंत ही खाना लेकर दौड़ी। सुभाषनगर की महिला ने राशन खत्म होने की जानकारी दी। बच्चों के भूखों होने के बारे में बताया। आपू्र्ति विभाग की टीम ने महिला के घर खाना भिजवा दिया। सबसे अधिक शिकायत दूसरे शहरों में फंसे परिवार के लोगों को लाने की अनुमति के लिए दर्ज कराईं गईं। सिकलापुर की महिला ने बदायूं से बच्चे और बहन को लाने की अनुमति देने की मांग की।

दिल्ली से बरेली पहुंचे कौशाम्बी के मजदूरों ने बस मुहैया कराने को कहा। कर्मचारी के एक व्यक्ति ने ग्वालियर से अपने बच्चों को बरेली लाने की अनुमति मांगी। पीलीभीत बाइपास पर बजरंग ढाबे के पास रहने वाली एक महिला में फ्लू के लक्षण होने की जानकारी दी गई। कंट्रोल रूम प्रभारी ने 102 पर कॉल करने की सलाह दी। ताकि महिला को जिला अस्पताल लाकर जांच कराई जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें