एक महीने की तैयारी का सुनहरा मौका, बदल देगा परिणाम

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का सपना देख रहे छात्रों को एक ओर मौका मिला है। एनटीए ने नीट परीक्षा रद होने के बाद नई तारीख 21 जून घोषित की है। छात्रों को तैयारी के लिए एक महीने से अधिक का समय मिल रहा है, जो उनकी रैंक को सुधारने का सुनहरा अवसर है।

एक महीने की तैयारी का सुनहरा मौका, बदल देगा परिणाम

देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का सपना देख रहे छात्रों को एक ओर मौका मिला है। पिछली परीक्षा रद्द होने के बाद उन छात्रों के लिए सुनहरा मौका है, जिनका किसी भी कारण से पेपर खराब हो गया था। अब छात्रों के पास एक महीने का समय होगा। छात्र अपने परिणाम को सही तैयारी और टाइम मैनेजमेंट के गणित से बदल सकेंगे। बता दें कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा एनटीए अब 21 जून को फिर से कराएगा। ऐसे में छात्रों को तैयारी के लिए एक महीने से अधिक का समय मिल रहा है। यह समय उन छात्रों के लिए संजीवनी साबित हो सकता है जिनकी तैयारी में कुछ कमी रह गई थी, वहीं अच्छी तैयारी कर चुके छात्रों के लिए यह अपनी रैंक को टॉप पर ले जाने का सुनहरा मौका है। विशेषज्ञों के अनुसार अब हर दूसरे दिन एक फुल-लेंथ मॉक टेस्ट देने का समय है। इससे न सिर्फ टाइम मैनेजमेंट सुधरेगा, बल्कि परीक्षा के माहौल का डर भी खत्म होगा। मॉक टेस्ट को ठीक उसी समय हल करने का अभ्यास करें, जिस समय मुख्य परीक्षा होनी है। इससे आपका दिमाग उस समय सबसे ज्यादा एक्टिव रहने के लिए अभ्यस्त हो जाएगा。

मॉक टेस्ट दें, टाइम मैनेजमेंट करें

नीट आश्रम के मनोज शर्मा व मेडइट के विशाल वार्ष्णेय व ओमेगा क्लासेज के मो. कलीमुद्दीन के अनुसार अब नया सिलेबस या नई किताबें पढ़ने का समय पूरी तरह खत्म हो चुका है। छात्र केवल उन्हीं टॉपिक्स को दोहराएं जो वे पहले पढ़ चुके हैं। मॉक टेस्ट दें। टेस्ट के बाद कम से कम एक घंटा इस बात पर लगाएं कि कौन से सवाल गलत हुए और क्यों। जल्दबाजी में होने वाली गलतियों को एक अलग डायरी में नोट करें और परीक्षा से पहले उन्हें जरूर देखें ताकि वे मुख्य परीक्षा में न दोहराई जाएं। कई बार छात्र पूरा पेपर हल कर लेते हैं लेकिन अंत में ओएमआर शीट भरने का समय नहीं बचता।

नीट की दोबारा परीक्षा 21 जून को, पैनिक न हो विद्यार्थी

बरेली। एनटीए ने नीट परीक्षा रद होने के बाद नई तारीख 21 जून घोषित कर दी है। ओमेगा क्लासेस के डायरेक्टर मो. कलीमुद्दीन ने कहा कि इतनी जल्दी एनटीए का इतना बड़ा फैसला यह साफ बताता है कि नीट पेपर लीक बहुत बड़े स्तर पर हुआ था। शायद पूरे देश में अगर रिजल्ट आ जाता तो शायद कट ऑफ 660-670 तक चला जाता तो 650 वाले बच्चों को भी गवर्नमेंट कॉलेज नहीं मिल पाता। हालांकि अब उन्हें दूसरा मौका मिला है। इसमें पैनिक होने की जरूरत नहीं है। बताया कि फ्री टेस्ट सीरीज, फ्री रिवीजन क्लास, फ्री डाउस सेशन के साथ रिवीजन बैच भी 17 मई से शुरू हो रहे हैं।

सामान्य प्रश्न

नीट परीक्षा की नई तारीख क्या है?
नीट परीक्षा की नई तारीख 21 जून है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।