सी प्रमाण पत्र के लिए एनसीसी कैडेट्स की हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

Feb 15, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - बरेली में शनिवार को एनसीसी सी प्रमाण पत्र के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 446 कैडेट्स ने भाग लिया। सी प्रमाण पत्र प्राप्त करने से कैडेट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में 15 अंक का अतिरिक्त लाभ मिलता है। रविवार को सभी कैडेट्स के लिए लिखित परीक्षा भी होगी।

सी प्रमाण पत्र के लिए एनसीसी कैडेट्स की हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

बरेली। बरेली कॉलेज मैदान व आर्मी पब्लिक स्कूल में शनिवार को संपन्न हुई एनसीसी की सी प्रमाण पत्र के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा। सी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले कैडेट्स को 15 नंबर का भारांक अधिकांश प्रतियोगिकी परीक्षाओं में प्राप्त होता है। तीन वर्ष के प्रशिक्षण के बाद सी प्रमाण पत्र की परीक्षा कैडेट्स दे सकता है। रविवार को दोनों ही जगहों पर सी प्रमाण पत्रों के लिए लिखित परीक्षा सभी कैडेट्स की होगी। लेफ्टिनेंट प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि आर्मी पब्लिक में 246 व बरेली कॉलेज में 200 से अधिक कैडेट्स परीक्षा के लिए उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।