मरीजों को बांटे फल-मिठाई, तंबाकू निषेध का संकल्प
Mar 12, 2026 02:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - नवोदय अस्पताल में बुधवार को तंबाकू निषेध दिवस पर मरीजों और तीमारदारों को फल और मिठाई वितरित की गई। डॉ. उमेश गंगवार ने तंबाकू सेवन के नुकसान के बारे में जागरुक किया। इस कार्यक्रम में अस्पताल के मैनेजर तय्यब और अन्य लोग भी उपस्थित रहे। मरीजों ने डॉ. गंगवार को जन्मदिन की बधाई दी।

नवोदय अस्पताल मिनी बाईपास रोड पर बुधवार को मरीजों और तीमारदारों को फल और मिठाई वितरित की गई। तंबाकू निषेध दिवस पर डॉ. उमेश गंगवार ने उनको तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक किया। कार्यक्रम में डॉ. उमेश गंगवार का स्वागत किया गया। इस मौके पर मरीजों और स्टाफ ने उनको जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में अस्पताल के मैनेजर तय्यब समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


