
69वीं राष्ट्रीय वॉलीबाल अंडर-17 बालक-बालिका प्रतियोगिता जीआईसी में कल से
Bareily News - राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2025 की तैयारियां बरेली में जोरों पर हैं। यह प्रतियोगिता 11 से 15 नवंबर तक पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होगी, जिसमें 70 से अधिक टीमें भाग लेंगी। आयोजन के लिए सभी सुविधाएं तैयार हैं और खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।
राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2025 को लेकर शहर में तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 11 से 15 नवंबर तक पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित की जाएगी। इस राष्ट्रीय आयोजन में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से टीमें हिस्सा लेंगी। एक करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक खर्च इस प्रतियोगिता में होगा। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 11 से 15 नवंबर तक होने वाली 69वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल अंडर-27 बालक-बालिका प्रतियोगिता के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद मुन्ने अली, डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार व मंडलीय क्रीडा अधिकारी नईम अहमद ने पत्रकार वार्ता के दौरान प्रतियोगिता की जानकारी देने के साथ ट्रॉफी का अनावरण भी किया।

बताया कि प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 23 प्रदेश व छह केंद्र शासित प्रदेशों की टीम, सात युनिट्स की टीम कुल 36 टीम प्रतिभाग कर रही है। इसी प्रकार बालिका वर्ग में 22 प्रदेश व छह केंद्र शासित प्रदेशों की टीम, छह युनिट्स की टीम कुल 34 टीम प्रतिभाग कर रही है। बालकों मे 431 तो बालिकाओं में 405 कुल 836 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। वहीं टीम मैनेजर व टीम कोच में 103 पुरुष व 43 महिलाएं भी रहेंगी। प्रतियोगिता में अरुणांचल प्रदेश, गोवा, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम से टीमें प्रतिभाग नहीं कर रही हैं। वहीं केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान निकोबार, दमन द्वीप व दादरा नागर हवेली की टीम प्रतिभाग नहीं कर रही है। इसके अलावा डीएवी की कोई यूनिट्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर रही है। टीमों का पहुंचना हुआ शुरू प्रतियोगिता के लिए जहां तैयारियां लगभग सभी पूरी कर ली गई है। वहीं मैदान में मंच बनाया गया है, जहां से निर्णायक मंडल, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए टीमों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। मंडलीय क्रीड़ा अधिकारी नईम अहमद ने बताया कि त्रिपुरा राज्य की टीम बरेली पहुंच चुकी है। मणिपुर, मिजोरम की टीम सोमवार को बरेली पहुंच जाएंगी। नेशल वॉलीबॉल खिलाड़ी शाहिद रजा ने बताया कि खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था शहर के विभिन्न होटलों में 418 कमरें बुक किए गए हैं। होटल में ही उन्हें नाश्ते की सुविधा दी जाएगी। भोजन और रात्रि भोज का प्रबंध आयोजन स्थल पर ही किया गया है। विशेष टीमें भी लेंगी हिस्सा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय संगठन, सैनिक स्कूलों और अन्य विशेष संस्थानों की टीमें भी भाग लेंगी, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। बता दें कि बरेली को दूसरी बार इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। पिछली बार हुए सफल आयोजन के बाद एसजीएफआई से इस प्रतियोगिता को बरेली में ही कराने के लिए कई प्रदेश व संस्थानों ने कहा था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




