राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 2 लाख 45 हजार 366 केस
Bareily News - राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में 2 लाख 45 हजार 366 मामलों का निपटारा हुआ। कुल 18 करोड़ 14 लाख 32 हजार 199 रुपये के आदेश पारित किए गए। परिवारिक अदालतों ने 99 दंपतियों के बीच समझौता कराया। इसके अलावा, विभिन्न अदालतों और विभागों ने कई मामलों का निस्तारण किया और जुर्माना राशि वसूली।

राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में सुलह समझौता से दो लाख 45 हजार 366 मामलों का निपटारा किया गया। इसके साथ ही एक दिन में 18 करोड़ 14 लाख 32 हजार 199 रुपये की राशि के आदेश भी पारित किए गए। शनिवार को लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने मां सरस्वती व गणेश प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। नोडल अफसर अपर जिला जज उमाशंकर कहार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझैता कराकर दो लाख 45 हजार 366 मामलों का निपटारा कराया गया है। इसके साथ ही 18 करोड़ 14 लाख 32 हजार 199 रुपये की राशि के आदेश भी पारित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सेशन अदालतों ने 437 केसो को निस्तारित कर 70 लाख चार हजार 900 रुपये की राशि बतौर जुर्माना वसूली गई । दीवानी अदालतों ने 84 हजार 12 केसो का निस्तारण कर 17 लाख 29 हजार 999 रुपये की जुर्माना राशि के आदेश दिए, फौजदारी अदालतों ने 5638 मामलों का निस्तारण कर 17 लाख 1850 रुपये की जुर्माना राशि के आदेश दिए हैं。
समझौता कराने का कार्य
99 जोड़ों के बीच समझौता कराया गया
लोक अदालत में गिले शिकवे दूर कर पारिवारिक अदालतों ने 99 दंपतियों के जोड़ो के बीच समझौता कराया गया। प्रधान न्यायाधीश, मो. अशरफ अंसारी की अदालत ने 45 केस, अपर प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार सिंह की कोर्ट ने 54 केसो को सुलह समझौता से निपटाया। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की अदालतों ने 51 हजार 895 मामले, संभागीय परिवहन विभाग ने दो हजार 581 मामले निस्तारित कर चार लाख 11 हजार 890 रुपये की राशि के मामले में आदेश दिए। पुलिस विभाग ने 59 हजार 572 मामलों का जिसमें 22 हजार 463 ई-चालानों का निस्तारण कर 2 करोड़ 16 लाख 61 हजार 700 रुपये की जुर्माना राशि वसूली।
हस्तशिल्प प्रदर्शनी
बंदियों की हस्तशिप्ली प्रदर्शनी लगी
लोक अदालत में केंद्रीय कारागार प्रथम, बरेली के निरुद्ध बंदियों के द्वारा तैयार की गईं हस्तशिल्प वस्तुओं एवं केंद्रीय कारागार-द्वितीय/जिला कारागार, बरेली में निरुद्ध बंदियों के द्वारा तैयार औषधीय पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अदालत परिसर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई वस्तुओं और एक जनपद-एक उत्पाद और एक जनपद-एक पकवान की प्रदर्शनी में लोगों ने खरीदारी की।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


