पेट में कीड़े से होने वाली बीमारियों की दी जानकारी
Bareily News - पेट में कीड़े से होने वाली बीमारियों की दी जानकारीपेट में कीड़े से होने वाली बीमारियों की दी जानकारीपेट में कीड़े से होने वाली बीमारियों की दी जानकारी

बरेली। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस पर सीबीगंज इंटर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने फीता काटकर किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन, नोडल अधिकारी डॉ. पवन कपाही, डॉ. अजमेर सिंह और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीबीगंज डॉ. मधु गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि 1-19 वर्ष तक के बच्चों को पेट में कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल जरूर खिलानी चाहिए। पेट में कीड़े शरीर में खून की कमी कर सकते हैं और बच्चों को एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।
इस अवसर पर चित्रलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में सीबीगंज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भानु प्रताप, डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अजय द्विवेदी, हिरदेश, सविता, मनमोहन, श्रवण, सरिता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


