व्यापारी खुशहाल होगें, तभी राष्ट्र करेगा समृद्धि: राजीव

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

नगर में राज्य कर विभाग, कार्यालय उपायुक्त,खण्ड-1 बरेली के द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डिप्टी कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा

व्यापारी खुशहाल होगें, तभी राष्ट्र करेगा समृद्धि: राजीव

नगर में राज्य कर विभाग, कार्यालय उपायुक्त,खण्ड-1 बरेली के द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डिप्टी कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा कि बोगस फर्मो पर लगातार सख्ती की जा रही है, उनके खिलाफ एफआईआर कराई जा रही हैं। जीएसटी में रजिस्ट्रेंशन कराना व्यापारियों के हित में हैं। नगर के राज गार्डन में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में राज्य कर विभाग डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराने में व्यापारी का हित है, व्यापारियों की दिक्कतों को समझा जायेगा और सरल समाधान दिया जायेगा। व्यापारी खुशहाल होकर टैक्स जमा करेंगे तभी राष्ट्र समृद्ध हो सकेगा। उन्होनें कहा कि एसआईटी गठित है, बोगस फर्मो पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

व्यापारी किराये पर दुकानें बिना पड़ताल के न दें। व्यापारी पेंशन को लेकर सरकार गंभीर है, प्राकृतिक आपदा में व्यापारियों को राहत मिले, पेंशन स्कीम लागू की जाये, व्यापारियों का स्वास्थ बीमा हो, इन प्रस्तावों को शासन को भेजा जायेगा। उन्होनें बी टू बी, बी टू सी बिल, ई वे बिल, बिल टू स्पिट, ई इन्वाइसिंग के बारे में विस्तार से बताया। व्यापारी विजय कुमार गुप्ता ने व्यापारियों के हितों से जुड़ी कई मांगें अफसरों के सामने रखीं। उन्होनें मेल के साथ फिजिकल नोटिस भेजने की मांग भी की है। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मशकूर खान ने अनरजिस्टर्ड व्यापारी से दिक्कतों, ऑनलाइन बिक्री से हो वाले दुष्प्रभाव आदि को रखा। सीए नमन गुप्ता, अर्पित खंडेलवाल, सुशील कुमार सिंह ने सुझाव रखे तथा सुभाष रस्तोगी, विजय गुप्ता, अमित शर्मा, वेद प्रकाश आनन्द, रितेश अरोड़ा, संजीव गेरा आदि मौजूद काफी व्यापारी मौजूद रहे। असिस्टेंट कमिश्नर अभिषेक शुक्ला तथा कर निर्धारण अधिकारी शेषनाथ रावत ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।