Bareily News: नशे के खिलाफ छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता संदेश
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: बरेली के वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में नशामुक्त भारत कार्यक्रम ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में रेंजर्स छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के स्वास्थ्य और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया। मुख्य वक्ता प्रो. रंजू राठौर ने जागरूकता पर जोर दिया।

नशे के खिलाफ छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता संदेश
Bareily News: बरेली। वीरांगना रानी अवन्ती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प की थीम ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्त भारत कार्यक्रम आयोजित हुआ। रेंजर्स छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे से होने वाले स्वास्थ्य और सामाजिक नुकसान को बताया। मुख्य वक्ता प्रो. रंजू राठौर ने कहा कि नशे का असर व्यक्ति के साथ परिवार और समाज पर भी पड़ता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता को जरूरी बताया। प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में प्रो. मनीषा राव, प्रो. एनके बत्रा, डॉ. अन्नु महाजन और डॉ. निशा वर्मा समेत शिक्षक मौजूद रहे।
संचालन डॉ. निशा वर्मा ने किया।

