साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी को नन्दवाना सम्मान
राजस्थान के महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ में साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी को स्वतंत्रता सेनानी रामचन्द्र नन्दवाना सम्मान से...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 22 Jan 2023 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें
राजस्थान के महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ में साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी को स्वतंत्रता सेनानी रामचन्द्र नन्दवाना सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित पुस्तक 'क्रांतिकारी आंदोलन : एक पुनर्पाठ' के लिए यह सम्मान मिला। सम्मान में 11 हजार रुपये की धनराशि के साथ शॉल व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। इस पुस्तक की चयन समिति में प्रसिद्ध हिंदी कथाकार काशीनाथ सिंह, साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त कवि राजेश जोशी और लेखक डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल शामिल थे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
