सीएम ग्रिड योजना: अतिक्रमण हटाने की रफ्तार तेज, सड़क चौड़ीकरण के लिए नपाई जारी
Bareily News - कोहाड़ापीर-नैनीताल रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज हो गया है। प्रशासनिक सख्ती के तहत दुकानदार अपने अवैध निर्माण को हटा रहे हैं। सड़क की नपाई का कार्य चल रहा है और कई दुकानों के हिस्सों को तोड़ा गया है। सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का लक्ष्य है।

कोहाड़ापीर-नैनीताल रोड पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज हो गया है। सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के तहत प्रशासनिक सख्ती के बीच दुकानदार खुद ही अपने अवैध निर्माण को हटाते नजर आ रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम सड़क की नपाई का कार्य कर रही है। कोहाड़ापीर से लेकर पीलीभीत रोड धर्मकांटे चौराहे व नैनीताल रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत काम होना है। करीब 2.4 किलोमीटर लंबी इस रोड का चौड़ीकरण, सौन्दर्यीकरण से पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो रही है। कई दुकानों के आगे बने हिस्सों को तोड़ा गया, जिससे सड़क किनारे मलबा जमा हो गया।
वहीं, मजदूर छत और दीवारें गिराने में जुटे हैं। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी का कहना है कि निर्धारित सीमा में आने वाले सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। टीम लगातार नपाई कर रही है, जिससे आगे का कार्य सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


