सीएम ग्रिड योजना:टल गई सड़क की नपाई, अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

- कोहाड़ापीर-नैनीताल रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज सीएम ग्रिड योजना:टल गई सड़क की नपाई, अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज

सीएम ग्रिड योजना:टल गई सड़क की नपाई, अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज

शहर के कोहाड़ापीर-नैनीताल और पीलीभीत रोड पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रस्तावित नपाई फिलहाल टल गई है, लेकिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज हो गई है। नगर निगम, बीडीए, पीडब्ल्यूडी और प्रशासन की संयुक्त टीम को सड़क का सर्वे और सीमांकन करना था, जो अब आगे की तारीख पर किया जाएगा। संभावित कार्रवाई को देखते हुए कई दुकानदारों ने खुद ही अपने अवैध निर्माण हटाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों में नाराजगी भी देखी जा रही है। बिना स्पष्ट जानकारी और पर्याप्त समय दिए कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम की टीम ऑटो लेवल मशीन के जरिए सड़क की नपाई करने की तैयारी में है, ताकि चौड़ीकरण के लिए सही सीमांकन किया जा सके।

फिलहाल यह काम रुका हुआ है और संबंधित टीमें जल्द ही मौके का निरीक्षण करेंगी। सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के तहत यह कार्य किया जाना है, लेकिन इसकी प्रगति अभी धीमी बनी हुई है। रूहेलखंड व्यापार मंडी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मेहरोत्रा का कहना है कि हमने व्यापारियों की समस्या के संबंध में अधिकारियों को पूरे दस्तावेज सौप दिए हैं। इसके बाद भी उन्हें परेशान किया जाता है तो हम सीधे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय का कहना है कि सभी विभागों के समन्वय से जल्द ही सर्वे पूरा कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।