ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशरोड किनारे मलबा डालने पर निगम ने काटे चालान

रोड किनारे मलबा डालने पर निगम ने काटे चालान

एनजीटी के सख्त आदेश बाद नगर निगम ने अभियान चलाकर सड़क किनारे मलबा फेंकने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर की खूबसूरती पर मलबे का दाग लगाने वालो का चालान काटा गया है। यह चालान पांच हजार से पचास...

रोड किनारे मलबा डालने पर निगम ने काटे चालान
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 15 Jul 2019 01:46 AM
ऐप पर पढ़ें

एनजीटी के सख्त आदेश बाद नगर निगम ने अभियान चलाकर सड़क किनारे मलबा फेंकने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर की खूबसूरती पर मलबे का दाग लगाने वालो का चालान काटा गया है। यह चालान पांच हजार से पचास हजार रुपये तक है। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। देखा गया है कि लोगों ने अपने मकान, दुकान और शोरूम में निर्माण कार्य कराकर उसका मलबा सड़क किनारे डाल दिया।

इस मलबे से लोगों को ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर नगर निगम ने अभियान चलाकर मलबा फेंकने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। रोड किनारे पड़ा मलबा भी नगर निगम जब्त कर चालान काट रहा है। ऐसे स्थानों को चिन्हित करने के लिए नगरायुक्त सैमुअल पॉल एन ने सफाई नायक, सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौपी है। सूचना मिलने पर टीम मौके पर जाकर सामग्री जब्त कर चालान काटेगी। अभियान के तहत टीम ने डीडीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, रामपुर गार्डन, सीआई पार्क जैसे तमाम क्षेत्रों में मलबा जब्त कर चालान काटने की कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि चालान में न्यूनतम पांच हजार तक का चालान काटा है। नगरायुक्त सैमुअल पॉल एन का कहना है कि शहर को साफ सुथरा बनाने में हर नागरिक को आगे आना होगा। आदेश के मुताबिक सड़कों पर निर्माण सामग्री डालने वालों पर कार्रवाई शुरू की गई है। चालान काटकर मलबा जब्त किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें