ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनबाबपुरा की महिला मुरादाबाद मिली पॉजिटिव

नबाबपुरा की महिला मुरादाबाद मिली पॉजिटिव

बरसेर में ब्लॉक रामनगर के गांव नबाबपुरा की एक महिला मुरादाबाद में कोरोना पॉजिटिव मिली...

नबाबपुरा की महिला मुरादाबाद मिली पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 05 Jul 2020 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें

बरसेर में ब्लॉक रामनगर के गांव नबाबपुरा की एक महिला मुरादाबाद में कोरोना पॉजिटिव मिली है। गांव वापसी पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्वास्थ टीम ने महिला को बरेली रेफर कर दिया।

गांव की एक महिला मुरादाबाद अपने बीमार भाई को देखने गई थी। उसका भतीजा सरकारी एंबुलेंस का चालक है। उसके भतीजे ने ऐहतियातन परिवारजनों का कोरोना परीक्षण गुरुवार को कराया था तो नबाबपुरा की महिला ने भी अपना भी सैंपल दे दिया। वह शुक्रवार को अपने गांव वापस आ गई। शनिवार को वह रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जिसकी जानकारी उसके भतीजे ने फोन पर दी। इसके बाद से परिवारजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें