पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
फरीदपुर, संवाददाता। नवादा वन गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के

फरीदपुर, संवाददाता।
नवादा वन गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से रस्सी सहारे लटका मिला। ग्रामीणों ने देखकर तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
शव की पहचान
मंगलवार को शाम लगभग 5:00 बजे नवादा वन गांव के लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे एक पेड़ पर अज्ञात युवक का शव गले में रस्सी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और उसके शिनाख्त का प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस में शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली मोर्चरी भिजवाया। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है उसके एक हाथ पर नैना नाम लिखा हुआ है। पुलिस ने जब उसके कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब से 3900 रुपए भी बरामद हुए। शव एक दिन पुराना लग रहा है। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने बताया है कि नवादा गांव के ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ से लटके होने की सूचना दी गई थी। जांच पड़ताल के बाद शव को बरेली मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। मामला प्रथमदृष्टा मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


