आसमान से गिरी शहर के कई मोहल्लों पर राख
Bareily News - बरेली में दोपहर के समय कई मोहल्लों में आसमान से जली फसल के अवशेष गिरे। लोग समझ नहीं पाए कि यह क्या है। कृषि और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने स्थिति की पुष्टि नहीं की। कुछ लोगों ने बताया कि कैंट के भरतौल क्षेत्र में आग लगी थी। इस घटना की जानकारी सोमवार को जुटाई जाएगी।

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। दोपहर के समय आसमान से जली फसल के अवशेष गिरने लगे। ऐसा एक जगह नहीं, कई मोहल्लों में हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को फोन करके भी जानकारी दी। जैसे किसी ने धान या गन्ने की फसल के अवशेष जलाये हों। हालांकि कृषि अधिकारियों या प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कोई पुष्टि नहीं की। दोपहर करीब तीन से पौन चार बजे के आसपास सिविल लाइंस, किला, राजेंद्रनगर, संजयनगर, सुरेशशर्मा नगर, कुतुबखाना, किला,चौधरी मोहल्ला, डेलापीर आदि क्षेत्रों में अचानक से जली फसल के अवशेष (राख) गिरने लगी। खूब अच्छी तरह आसमान से गिरते हुए देखे गये। लोगों ने सोचा मानो कहीं किसी ने पुवाल यानि धान यानि गन्ने की फसल के अवशेष जलाये हों।
लोगों ने एक-दूसरों को फोन पर सूचना दी। कुछ तो हुआ जो बड़ी मात्रा में जलाया गया। करीब एक से पौन घंटा तक आसमान से जले अवशेष गिरे। हालांकि कृषि अधिकारियों एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी इस संबंध में कुछ नहीं बता सके। रविवार की छुट्टी होने के चलते सभी रिलैक्स में थे। किसी ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब सोमवार को आफिस खुलने पर इसके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। सेटेलाइट से कलेक्ट होने वाली तस्वीरों को चेक कराया जाएगा। उसी से पता चलेगा रविवार को किस क्षेत्र में क्या जलाया गया था। तब आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि कुछ लोगों का कहना है, कैंट के भरतौल क्षेत्र के जंगल में आग लगी थी। किसी व्यक्ति ने वीडियो भी उस आग का शेयर भी किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


