मुस्कान खान ने लिए कुणाल भट्ट के साथ सात फेरे, बोली हिंदू रीति रिवाज लगते अच्छे
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - भूड़ मोहल्ले की मुस्कान खान ने कुर्मांचलनगर के कुणाल भट्ट के साथ प्रेम विवाह किया। पंडित केके उपाध्यक्ष के आश्रम में अग्नि के फेरे लेकर उन्होंने शादी की। मुस्कान ने कहा कि उसे हिंदू रीति रिवाज पसंद थे। अब वह हिंदू परिवार की बहू बनकर अपना जीवन व्यतीत करेगी।

भूड़ मोहल्ले की रहने वाली मुस्कान खान ने कुर्मांचलनगर के कुणाल भट्ट के साथ प्रेम विवाह किया है। उसने पंडित केके उपाध्यक्ष के आश्रम में जाकर अग्नि के सात फेरे लेकर विवाह कर लिया। मुस्कान का कहना है, उसे हिंदू रीति रिवाज बचपन से ही अच्छे लगते थे। जब बालिग हुई तो उसकी कुणाल भट्ट से मुलाकात हो गई। दोनों एक- दूसरे से प्रेम करने लगे। अब वह हिंदू परिवार की बहू बनकर अपना जीवन व्यतीत करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


