Bareily News: बीमारी से वृद्ध की मौत, पुलिस को दी हत्या की सूचना

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। ग्राम भदपुरा में हत्या की सूचना पर शुक्रवार सुबह पुलिस महकमे में

Bareily News: बीमारी से वृद्ध की मौत, पुलिस को दी हत्या की सूचना

Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। ग्राम भदपुरा में हत्या की सूचना पर शुक्रवार सुबह पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस और क्षेत्राधिकारी फरीदपुर संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मामला हत्या का नहीं, बल्कि लंबी बीमारी से बुजुर्ग की मौत का निकला। जानकारी के अनुसार, भदपुरा गांव निवासी 75 वर्षीय सोनपाल पिछले तीन वर्षों से पैरालाइसिस से पीड़ित थे। शुक्रवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। उनके पुत्र शिवलाल ने पुलिस को सूचना दी कि पिता की हत्या कर दी गई है।पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि बुजुर्ग की मौत बीमारी से हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृत्यु के बाद मृतक की पत्नी विलाप करते हुए गालियां दे रही थीं।

इसी दौरान पड़ोस की एक महिला ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, जिस पर मृतका की पत्नी ने आवेश में आकर उसी महिला पर हत्या का आरोप लगा दिया। क्षेत्राधिकारी फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि जांच की गई। प्रथमदृष्टया बुजुर्ग की मृत्यु लंबी बीमारी से हुई लगती है। हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने जांच के बाद स्थिति स्पष्ट कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।