ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP: महिला की निर्मम हत्या, पहले आंखें फोड़ीं फिर काट दिया गला

UP: महिला की निर्मम हत्या, पहले आंखें फोड़ीं फिर काट दिया गला

गांधीपुरम में शुक्रवार रात पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद वह कमरा बंद कर फरार हो गया। सुबह से कमरे में कोई हलचल न होने पर मकान मालिक ने पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तुड़वाया। सामने चारपाई...

UP: महिला की निर्मम हत्या, पहले आंखें फोड़ीं फिर काट दिया गला
कार्यालय संवाददाता,बरेलीSun, 18 Aug 2019 10:08 AM
ऐप पर पढ़ें

गांधीपुरम में शुक्रवार रात पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद वह कमरा बंद कर फरार हो गया। सुबह से कमरे में कोई हलचल न होने पर मकान मालिक ने पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तुड़वाया। सामने चारपाई पर महिला की लाश पड़ी थी। महिला की गला दबाकर हत्या की गई। चाकू से आंख फोड़ी गई थी और गला व हाथों की नसें तक काटी गईं थीं। 

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हार्टमैन पुल के पास गांधीपुरम में नीरज अग्रवाल के मकान में धीरज रस्तोगी पत्नी आरती(35) के साथ 11 जुलाई को किराये पर रहने आया था। दोनों की दूसरी शादी हुई थी। आरती का आठ साल का बेटा कृष्णा है जो उसके मायके में रहता है। धीरज ने खुद को सरकारी शिक्षक बता घर किराये पर लिया था। उसका अपना घर डिफेंस कॉलोनी इज्जतनगर में है जहां धीरज की मां सुषमा और पिता राममूरत सरन रहते हैं। 

मकान मालिक के मुताबिक, शुक्रवार रात 11 बजे तक दंपति को बात करते देखा था। शनिवार सुबह से उनके रूम में कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने सोचा कि वे नैनीताल घूमने जाने की बात कह रहे थे और वहां गए होंगे। शनिवार दोपहर बाद गोंडा के उतरौला बाजार निवासी आरती के पिता मनकन ने नीरज के पास फोन कर कहा कि बेटी से बात करा दें। नीरज ऊपर आए तो ताला लगा था। अनहोनी की आशंका में उन्होंने खिड़की से पर्दा हटाकर देखा तो आरती चारपाई पर पड़ी थी। नीरज ने पुलिस को सूचना दी।   पढ़ें  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें