ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली के सीबीगंज में गैस एजेंसी कर्मचारी की हत्या, इस वजह से पड़ोसी पर जताया जा रहा शक 

बरेली के सीबीगंज में गैस एजेंसी कर्मचारी की हत्या, इस वजह से पड़ोसी पर जताया जा रहा शक 

गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन की हत्या कर आत्महत्या की शक्ल देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। परिजनों ने पड़ोसी पर शक जताया है।  मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस...

बरेली के सीबीगंज में गैस एजेंसी कर्मचारी की हत्या, इस वजह से पड़ोसी पर जताया जा रहा शक 
बरेली, सीबीगंज | हिन्दुस्तान संवादMon, 16 Mar 2020 10:37 AM
ऐप पर पढ़ें

गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन की हत्या कर आत्महत्या की शक्ल देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। परिजनों ने पड़ोसी पर शक जताया है।  मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी पर वह फरार हो गया। खड़ौआ गांव निवासी सतीश साहू (35) पुत्र पातीराम की शादी 11 वर्ष पहले अटरिया गांव निवासी सावित्री देवी से हुई थी।

शादी के कुछ दिन बाद ही सतीश अपनी ससुराल में एक अलग मकान में रहने लगा। उसके दो पुत्र धीरज, हिमांशु व एक पुत्री शिवि है। सावित्री देवी ने बताया कि शनिवार शाम वह पड़ोस में भी अपनी मां फूलादेवी के घर जाकर सो गई थी। रात दो बजे उनका बेटा धीरज उनके पति को देखने घर पहुंचा तो कमरे के दरवाजे खुले हुये थे। उनका पति फांसी के फंदे पर लटके थे। घर के सामने रहने वाले पराग से उनके पति की रंजिश थी। कई बार उनके पति के साथ मारपीट भी कर चुका था।   

पति-पत्नी के बीच होती थी कहासुनी

मोहल्ले के लोगों का कहना था कि पति-पत्नी के बीच आये दिन कहासुनी व विवाद होता था। शनिवार शाम भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। देर रात एक बजे उसके पति की मौत हो गई। शव दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडे में लटका मिला था। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही शव को नीचे उतारकर तख्त पर लिटा दिया। 

पत्नी का आरोप-किसी और स्थान पर मारा 

पत्नी सावित्री का आरोप है कि पहले पराग ने उसे अन्य स्थान पर ले जाकर मारा है। उसके बाद उसे फंदे पर लटका दिया। उनके पति के मुंह से खून निकल रहा था। मृतक के गले पर रस्सी के निशान थे। सीबीगंज इस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना में आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें