वृद्धा ने लालची कहा तो सिर पर प्रहार करके की हत्या
Bareily News - सुभाषनगर में एलआईयू के रिटायर्ड इंस्पेक्टर गजराज सिंह की पत्नी शारदा यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके मुंहबोले बेटे वरुण पाराशरी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने हत्या का कारण बताया कि शारदा ने जमीन अपने नाम करने से इनकार किया था। उसने सिर पर पाना रिंच से वार कर हत्या की और फिर सांस अवरुद्ध कर दी।

सुभाषनगर में मढ़ीनाथ निवासी एलआईयू के रिटायर्ड इंस्पेक्टर गजराज सिंह की बुजुर्ग पत्नी शारदा यादव की हत्या में पुलिस ने उनके मुंहबोले बेटे को गिरफ्तार करके सुभाषनगर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। इस दौरान आरोपी ने बताया कि उसने जंक्शन के पास कार में उसकी शारदा यादव से बहस हुई, उन्होंने लालची कहा तो उसने सिर पर पाना रिंच से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी और फिर नाक व मुंह बंद करके सांस अवरुद्ध कर दी। पुलिस ने मुकदमे में उसके पिता को भी वांछित किया है। जेल जाने से पूर्व आरोपी बिहारीपुर निवासी नगर निगम के पूर्व संविदा कर्मचारी वरुण पाराशरी ने बताया कि शनिवार को घर से बुलाने के बाद वह शारदा यादव को अपनी कार में लेकर इधर-उधर घूमता रहा।
करीब तीन बजे उसने जंक्शन से कैंट की ओर जाने वाली रोड पर सिंचाई विभाग के गेस्ट के पास कार को सड़क किनारे रोक लिया और शारदा यादव ने जमीन अपने नाम करने को कहने लगा। उसने कहा कि आपने सात बीघा जमीन मेरे नाम करने को कहा लेकिन अब क्यों टालमटोल कर रही हो। इस पर शारदा ने कहा कि उनके पति और बेटे विरोध कर रहे हैं, वह जमीन उसके नाम नहीं कर सकतीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह तो उसे बेटा मानती थीं लेकिन वह लालची निकला। इससे वह बौखला गया और कार की डिक्की से पाना रिंच निकालकर उनके सिर पर दो वार किए, जिससे वह सीट पर गिर पड़ीं। जीवित होने की आशंका में उसने नाक और मुंह बंद करके सांस भी अवरुद्ध कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


