भमोरा में दिव्यांग युवक की पीटकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, पूरे शरीर पर चोटों के निशान

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - भमोरा थाना क्षेत्र में दिव्यांग युवक की पीटकर हत्या की आशंका है। युवक का शव खेत में मिला, जिसके शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने की कोशिश शुरू की है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भमोरा में दिव्यांग युवक की पीटकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, पूरे शरीर पर चोटों के निशान

भमोरा में दिव्यांग युवक की पीटकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, पूरे शरीर पर चोटों के निशान बरेली, मुख्य संवाददाता। भमोरा थाना क्षेत्र में एक खेत में दिव्यांग युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं, जिससे उसकी पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सोमवार को सेंधा–श्योराजपुर मार्ग किनारे सिपट्टर सिंह के खेत में नलकूप के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची भमोरा थाना पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक दोनों पैरों से दिव्यांग है। शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आसपास के थानों से भी गुमशुदगी संबंधी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। शिनाख्त होने के बाद घटना के खुलासे में तेजी आएगी। थाना प्रभारी भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।