अभियुक्त की पत्नी से दिव्यांग करता था बातें, गला दबाकर कर दी हत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - खुलासा --37 दिन बाद हो सका दिव्यांग चंद्र प्रकाश की हत्या का खुलासा -

अभियुक्त की पत्नी से दिव्यांग करता था बातें, गला दबाकर कर दी हत्या

भमोरा,संवाददाता। 37 दिन पूर्व एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी की पत्नी से दिव्यांग फोन पर बात करता था, समझाने पर भी नहीं माना तो बहाने से बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर बभियाना रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है। आरोपी सिंकू उर्फ मुकेश यादव ने पुलिस को बताया कि दिव्यांग चंद्र प्रकाश उसकी पत्नी से बातें करता था। समझाने पर नहीं माना, तब उसे वह बुकिंग के बहाने से बुलाकर ले गया और रास्ते में जमकर शराब पिलाई और नशे की हालत में सेंधा चापट की ओर ले गया। वहां भी उसकी पत्नी से बात करने से मना करते हुए समझाया, तो चंद्रप्रकाश ने उसे थप्पड़ मारा, जिस पर उसने उसका सिर खंभे में मार दिया, तो वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। रात में करीब डेढ़ बजे उसी का ई-रिक्शा लेकर बरेली चला गया था। उसके बाद बचने के लिए गाजियाबाद चला गया, बेटी की जिद पर पत्नी सहित लौटा। ई-रिक्शा ठिकाने लगाने आया तो पकड़ा गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात मुखबिर ने बताया कि 30 मार्च को ई-रिक्शा चालक दिव्यांग चंद्रप्रकाश की हत्या में आरोपी सिंकू उर्फ मुकेश यादव निवासी गुलड़िया बिसौली बदायूं मढ़ीनाथ बरेली बभियाना रेलवे स्टेशन के पास ई-रिक्शा लेकर खड़ा है। पुलिस ने आरोपी को बंदी बना लिया। वह और दिव्यांग चंद्र प्रकाश ई-रिक्शा चलाते थे। चंद्र प्रकाश अविवाहित था, वह उसके तीन बच्चों की मां शिवानी से फोन पर बातें करने लगा, जिसके चलते वह शिवानी को तीन बार अपने साथ ले गया, समझाने पर भी नहीं मान रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर उसने 29 मार्च की शाम बुकिंग में विजयनगला जाने की बात कहकर बुलाया, उसके साथ रास्ते में जमकर शराब पी और हत्या कर दी। 30 मार्च को सेंधी से खियोराजपुर जाने वाली सड़क किनारे सोमपाल के खेत में दिव्यांग चंद्र प्रकाश का शव मिला था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ई-रिक्शा चालक की हत्या कब हुई थी?
ई-रिक्शा चालक की हत्या 30 मार्च को हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।