ससुराल आए युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

फरीदपुर में, ससुराल आए युवक पिंटू यादव का शव पेड़ के नीचे मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिंटू का विवाह दो महीने पहले हुआ था और वह पत्नी को बुलाने के लिए आया था। पुलिस जांच कर रही है।

ससुराल आए युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला

फरीदपुर, संवाददाता। ससुराल आए युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सिरौली के धौरेरा गांव के पिंटू यादव(28) पुत्र मनीराम का विवाह दो माह पहले फरीदपुर के लाइन पार गुरुदेव कॉलोनी की संध्या से हुआ था। सात दिन पहले पिंटू यादव पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल फरीदपुर आया। संध्या ने जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वह ससुराल में रह रहा था। लोगों ने सोमवार शाम लोगों ने पिंटू का शव गौसगंज रेलवे फाटक के पास पेड़ के नीचे पड़ा देखा।

उन्होंने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने पिंटू यादव का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पिंटू यादव का शव पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। जबकि रस्सी का टुकड़ा पेड़ पर लटक रहा था। इंस्पेक्टर क्राइम चमन सिंह बढाना ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए युवक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।