पुलिस ने लक्ष्मण स्वरूप की हत्या में दो आरोपियों को भेजा जेल
पुलिस ने लक्ष्मण स्वरूप की हत्या में दो आरोपियों को भेजा जेल हत्या में प्रयुक्त फंटी एवं रॉड बरामद घटना के बाद से गांव में पुलिस तैनात मीरगंज, संवाद

मीरगंज, संवाददाता। पुलिस ने छज्जा निकालने को लेकर हुए संघर्ष में दर्ज मारपीट के मुकदमा को हत्या में तरमीम कर दिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए दो आरोपियों से पूछताछ की। हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फंटी एवं रॉड बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। घटना के बाद से गांव में पुलिस तैनात है।
विवाद का कारण
जाम गांव में छज्जा निकालने को लेकर सोमवार को लक्ष्मण स्वरूप एवं महेंद्र कश्यप के परिजनों में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर जमकर मारपीट हुई थी। झगड़े में तीन लोग घायल हुए थे। घायल लक्ष्मण स्वरूप की इलाज को बरेली ले जाते समयरास्ते में मौत हो गई थी। उनकी मौत सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने मुकदमा को हत्या में तरमीम कर दिया है। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। पुलिस ने हिरासत में लिए आरोपी करन निवासी ठिरिया ठाकुरान एवं जाम के धर्मपाल से पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फंटी एवं लोहे की राऊड बरामद की। एसओ रवि कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपी महेंद्र, अनोखे, हरजीत एवं रामरतन को तलाश कर रही है। विवेचना प्रभारी निरीक्षक रविकुमार कर रहे हैं।
ससुराल में विवाद
विवाद की सूचना पर पहुंचा ससुराल
एसओ रवि कुमार ने बताया ठिरिया ठाकुरान के करन की जाम में धर्मपाल के यहां ससुराल है। छज्जा के विवाद की जानकारी होने पर वह ससुराल आया था। अचानक हुए झगड़े में करन शामिल हो गया। लक्ष्मण स्वरूप की मौत होने पर वह धर्मपाल के साथ आला कत्ल को छिपाकर बाहर भागने मसिहाबाद रोड पर खड़े थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
शव का अंतिम संस्कार
घंटों घर में रखा रहा शव
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लक्ष्मण स्वरूप का शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार की सुबह आक्रोशित परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। 12-15 लोग थाना गेट पर पहुंच गए। एसओ ने परिजनों को बताया कि पुलिस रात में ही मुकदमा को हत्या में तरमीम कर चुकी है। उसके बाद परिजनों ने दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के समय पुलिस मौजूद रही।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


