नशेड़ी दोस्त ने की थी आरिश की हत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - शाही, संवाददाता। मंगलवार को पुलिस ने 27 मार्च को बीथम निवासी आरिश बाबू (27)पुत्र हनीफ खाँ की हत्या करने बाले बाले ऐजाज खाँ उर्फ़ गुड्डे निवासी बीथम नौ

नशेड़ी दोस्त ने की थी आरिश की हत्या

शाही, संवाददाता। मंगलवार को पुलिस ने 27 मार्च को बीथम निवासी आरिश बाबू (27) पुत्र हनीफ खां की हत्या करने वाले ऐजाज खां उर्फ गुड्डे निवासी बीथम नौगवां को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर जेल भेज दिया।ऐजाज ने बताया हम दोनों दस-12 साल से दोस्त थे। बताया कि आरिश 19 मार्च को दिल्ली से काम करके आया था। उसके पास रुपया थे और मेरे पास रुपया खत्म हो गए थे। आरिश ने कहां तेरे पास रुपया नहीं है तो कोई बात नहीं। अपने पैसों से तुझे नशा कराता रहूंगा। उसने बताया हम दोनों स्मैक, इंजेक्शन व पेपर का नशा साथ में करते थे।

23 मार्च को आरिश बाबू बाजार करके बीथम घर जा रहा था, तभी रास्ते में गांव के पास ऐजाज मिला उसने कहा नशा करना है। आरिश बोला घर पर सब्जी रखकर आता हूं तभी नशा करेंगे। सब्जी रखकर आरिश वापस आ गया। सभी बीथम बहादुर पुर के जंगल में चले गए। जंगल में आरिश ने स्मैक से भरा इंजेक्शन ऐजाज को धोखा देकर पूरा अपने लगा लिया। उसके बाद नशा होने पर ऐजाज से मारपीट की। ऐजाज ने बताया कि आरिश मारपीट कर रहा था तभी मुझे पास में एक डंडा दिखाई दिया। मैंने उसे उठाकर आरिश को पीटना शुरू कर दिया। उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ऐजाज को जेल भेज दिया। मृतक के पुत्र हनीफ खां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम में गला घुटने और शरीर पर चोटों के निशान होने से मौत की पुष्टि हुई थी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।