कोर्ट के आदेश पर अपहरण कर हत्या करने के आरोप का मुकदमा
फतेहगंज पूर्वी। नई कॉलोनी बिलपुर निवासी युवक ने तीन लोगों पर जहर पिलाकर

फतेहगंज पूर्वी।
नई कॉलोनी बिलपुर निवासी युवक ने तीन लोगों पर जहर पिलाकर हत्या और अपहरण की कोशिश का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप और मामला
नई कॉलोनी बिलपुर निवासी गनेश सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 2024 में थाना बारादरी में उस पर जानलेवा हमला किया था, जिस समय वह गोली लगने से घायल हो गया था। इस मामले में थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज हुआ था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित का आरोप है कि तभी से आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
घटना का विवरण
23 नवंबर 2025 की रात करीब 11:30 बजे गनेश सिंह मोटरसाइकिल से डगरोली गांव से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि बरगवां के पास गन्ने के खेत से निकलकर हरीश मिश्रा, ऊषा और संजय शर्मा ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने तमंचा और डंडा दिखाकर उसे पकड़ लिया तथा ऊषा ने कथित रूप से किसी नशीले पदार्थ की शीशी उसके मुंह में उड़ेल दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसे कार में डालकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे, तभी वहां पहुंचे राहगीरों के शोर मचाने पर आरोपी कार से दातागंज की ओर फरार हो गए।
पुलिस और न्यायालय में शिकायत
घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर और फिर जिला अस्पताल बरेली रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चला। पीड़ित का आरोप है कि उसने 25 नवंबर को थाना फतेहगंज पूर्वी और उच्चाधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने अदालत से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और कार्रवाई कराने की मांग की है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


