Municipality Cracks Down on Polythene Shops Seizes 71 Kg of Illegal Plastic शासन की सख्ती पर नगर पालिका ने चलाया पॉलीथिन के खिलाफ अभियान, Bareily Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsMunicipality Cracks Down on Polythene Shops Seizes 71 Kg of Illegal Plastic

शासन की सख्ती पर नगर पालिका ने चलाया पॉलीथिन के खिलाफ अभियान

Bareily News - शासन की सख्ती के बाद नगर पालिका ने पॉलीथीन की दुकानों पर छापेमारी की। शुक्रवार को नैनीताल रोड पर 71 किलो पॉलीथिन जब्त की गई और दुकानदारों पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस अभियान में नगर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेलीFri, 27 Dec 2024 07:14 PM
share Share
Follow Us on
शासन की सख्ती पर नगर पालिका ने चलाया पॉलीथिन के खिलाफ अभियान

शासन की सख्ती के बाद नगर पालिका की टीम ने पॉलीथीन की दुकानों पर छापेमारी कर पॉलिथीन जब्त की और दुकानदारों पर जुर्माना डाला। इससे प्लास्टिक का सामान और पॉलीथिन बेचने वालों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को शासन के निर्देश पर प्रतिबंधित पॉलीथिन, प्लास्टिक के गिलास, थर्माकोल के बर्तन के खिलाफ नैनीताल रोड की दुकानों पर छापेमारी की और अभियान चलाकर 71 किलो पॉलीथिन जब्त कर दुकानदारों से 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अचानक छापेमारी करने से नगर में हड़कंप मच गया। इस अभियान में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद हसन, जेई जलकल विपिन कुमार सिंह समेत नगर पालिका के कर्मचारी शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।