Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsStrike Ends as Sanitation Workers Return After ABVP Protest in Municipal Corporation
तीसरे दिन खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर आयुक्त के आश्वासन पर लौटे काम पर

तीसरे दिन खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर आयुक्त के आश्वासन पर लौटे काम पर

संक्षेप:

Bareily News - नगर निगम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करने के विरोध में हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मियों ने तीसरे दिन हड़ताल खत्म कर दी। नगर आयुक्त और राज्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया। हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था ठप हो गई थी, लेकिन अब सफाई कार्य फिर से शुरू हो गया है।

Sun, 9 Nov 2025 11:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

नगर निगम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करने के विरोध में हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मियों ने तीसरे दिन हड़ताल खत्म कर दी। रविवार दोपहर नगर आयुक्त संजय कुमार मौर्य और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला लिया। तीन दिन से जारी हड़ताल के कारण पूरे शहर में सफाई व्यवस्था ठप हो गई थी। गलियों और सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। हड़ताल खत्म होने के बाद नगर निगम की गाड़ियां शाम से ही कूड़ा उठाने के लिए निकल पड़ीं।नगर निगम कर्मचारी संघ और उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हालांकि, सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी गई है। सरकारी हस्तक्षेप से टूटा गतिरोध दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उमेश कठेरिया ने कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा सरकार कर्मचारियों के साथ है। घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। शहर में फिर शुरू हुआ कूड़ा उठाव कर्मचारियों के धरना समाप्त करते ही नगर निगम की सफाई टीमें सक्रिय हो गईं।डलावघरों से कूड़ा उठना शुरू हो गया और सड़कों की सफाई का काम भी दोबारा शुरू किया गया।