ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनगर निगम पूछेगा, स्मार्ट सिटी में क्या चाहते हैं आप

नगर निगम पूछेगा, स्मार्ट सिटी में क्या चाहते हैं आप

नगर निगम शहरवासियों से पूछेगा कि उन्हें स्मार्ट सिटी में क्या चाहिए और क्या नहीं। लोगों को अपनी राय बताने का मौका सिटीजन पार्टिशिपेशन एंड अवेयरनेस सेमिनार में मिलेगा।  नगर निगम इसका आयोजन...

नगर निगम पूछेगा, स्मार्ट सिटी में क्या चाहते हैं आप
वरिष्ठ संवाददाता,बरेलीSat, 21 Sep 2019 12:28 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम शहरवासियों से पूछेगा कि उन्हें स्मार्ट सिटी में क्या चाहिए और क्या नहीं। लोगों को अपनी राय बताने का मौका सिटीजन पार्टिशिपेशन एंड अवेयरनेस सेमिनार में मिलेगा। 
नगर निगम इसका आयोजन शनिवार को रुहेलखंड यूनिवर्सिटी हॉल में करने जा रहा है। इस दौरान बरेली स्मार्ट सिटी वेबसाइट भी लांच की जाएगी। इसके जरिये शहर की जनता अपने सुझाव दे सकेगी। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और विशेष अतिथि के रूप में मेयर डॉ. उमेश गौतम मौजूद रहेंगे। 

शहर को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। शहर को दो हजार करोड़ रुपये से स्मार्ट बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी एक्सपर्ट दिलीप कुमार के मुताबिक सेमिनार में स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम क्या करने वाला है, इस बारे में बताया जाएगा। साथ ही स्मार्ट सिटी में लोगों की भागीदारी कैसे होगी। कैसे शहर को स्मार्ट बनाया जा सकेगा। इस पर मंथन होगा। जो भी काम होंगे, उसमें जनता के सुझाव को ध्यान में रखा जाएगा। 

ये लोग सेमिनार में लेंगे भाग

सेमिनार में इंडस्ट्री, कॉमर्स इंडस्ट्री, एनजीओ से लेकर, टीचर, ट्रांसपोर्ट, उद्यमी सहित सभी प्रकार की एसोसिएशनों को निमंत्रण दिया गया है। जिन्हें नगर निगम स्मार्ट सिटी की कार्ययोजना से अवगत कराएगा।   वेबसाइट पर सर्वे के फार्म भी सेमिनार के बाद अपलोड कर दिए जाएंगे।

इन विषयों पर फोकस

व्यवस्थित पानी सप्लाई, बेहतरीन बिजली व्यवस्था, सेनिटेशन के साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, अर्बन मोबिलिटी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की उपलब्धता, अफोर्डेबल हाउसिंग, आईटी कनेक्टिविटी एंड डिजिटलाइजेशन, गुड गवर्नेंस, सिटीजन पार्टिशिपेशन, बेहतरीन वातावरण, सेफ्टी और सिक्योरिटी सिटीजन, हेल्थ और एजुकेशन। इन पर लोगों से हर प्रकार की जानकारी साझा की जाएगी। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के लक्षणों के आधार पर स्मार्ट इकोनॉमी, स्मार्ट लोग, स्मार्ट गवर्नेंस, स्मार्ट मोबिलिटी, स्मार्ट इनवायरमेंट और स्मार्ट लिविंग पर भी आधिकारिक चर्चा लोगों के सामने रखी जाएगी। 

स्मार्ट सिटी बनाने में शहरवासियों की क्या भूमिका है, इसके बारे में सेमिनार में बताया जाएगा। उद्योग, एनजीओ, सरकारी विभाग और अन्य संस्था सेमिनार में बुलाए गए हैं। सुझाव मिलने पर लोगों को भी स्मार्ट सिटी के लिए जागरूक किया जा सकेगा।

ईश शक्ति कुमार सिंह, अपर नगरायुक्त    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें