सीबीगंज में 300 मकानों की दोबारा नापजोख, अतिक्रमण हटाने को 7 दिन का अल्टीमेटम

Mar 25, 2026 02:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - नगर निगम की टीम ने सीबीगंज के खलीलपुर रोड पर 300 मकानों की दोबारा जांच शुरू की है। पहले से लाल निशान लगाकर नोटिस जारी किए जा चुके थे। टीम ने मकानों के कागजात जांचते हुए नापजोख की। रामपुर रोड पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया है।

सीबीगंज में 300 मकानों की दोबारा नापजोख, अतिक्रमण हटाने को 7 दिन का अल्टीमेटम

नगर निगम की टीम ने सीबीगंज के खलीलपुर रोड पर स्थित करीब 300 मकानों की दोबारा जांच और नापजोख शुरू कर दी है। इन मकानों पर पहले भी लाल निशान लगाकर नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने पर मंगलवार को दोबारा नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। टीम ने एक-एक मकान के कागजातों की जांच करते हुए दोबारा नापजोख की। अब पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही नगर आयुक्त को सौंपा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। वहीं रामपुर रोड के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सात दिन का अल्टीमेटम दिया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।