ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमानसूनी बारिश में जलभराव दूर करने को नगर निगम ने झोंकी ताकत

मानसूनी बारिश में जलभराव दूर करने को नगर निगम ने झोंकी ताकत

पिछले साल बारिश में जलभराव पर नागरिकों के आक्रोश को लेकर हुई फजीहत के बाद इस बार नगर निगम प्रशासन ने इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। बदायूं रोड स्थित सुभाषनगर के बड़े नाले की सफाई...

मानसूनी बारिश में जलभराव दूर करने को नगर निगम ने झोंकी ताकत
कार्यालय संवाददाता,बरेली। Sat, 13 Jun 2020 08:49 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछले साल बारिश में जलभराव पर नागरिकों के आक्रोश को लेकर हुई फजीहत के बाद इस बार नगर निगम प्रशासन ने इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। बदायूं रोड स्थित सुभाषनगर के बड़े नाले की सफाई शुरू कर दी है। बरसात से पहले नब्बे फीसदी काम पूरा करने का लक्ष्य है।

प्री मानसून की पहली बरसात ने जिस तरह शहर में अव्यस्थाएं उत्पन्न की, उससे नगर निगम प्रशासन की खासी किरकरी हुई। जगह-जगह जलभराव एवं गंदगी को लेकर बाशिंदों में नाराजगी भी रही। लॉक डाउन की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। ऐसे में बरसात में जलभराव हुआ तो नागरिकों का आक्रोश बढ़ सकता है। अब इसकी भरपाई के लिए नगर निगम प्रशासन ने युद्धस्तर पर काम शुरू किया है।

इसके लिए कई जेसीबी एवं फोकलैंड मशीने नालों की खुदाई एवं मलबा निस्तारण में लगाई गई हैं। शनिवार को नगरायुक्त अभिषेक आनंद ने सफाई कार्य का अवलोकन किया एवं संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है। बरसात से पहले नब्बे फीसदी कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और मौसम ने यदि साथ दिया तो लक्ष्य के मुताबिक शत प्रतिशत काम पूरा कर लिया जाएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें