Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsMunicipal Corporation Organizes Workshop for a Garbage-Free Bareilly under Swachh Bharat Mission 2 0
कचरा-मुक्त मिशन तेज, नगर निगम की कार्यशाला में लोगों ने लिया संकल्प

कचरा-मुक्त मिशन तेज, नगर निगम की कार्यशाला में लोगों ने लिया संकल्प

संक्षेप:

Bareily News - नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत बरेली को कचरा-मुक्त बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित की। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि हर घर में कचरे का प्रथक्करण जरूरी है। 350 से अधिक प्रतिभागियों ने स्वच्छता के लिए संकल्प लिया। नुक्कड़ नाटक और प्रदर्शनी ने लोगों को जागरूक किया।

Dec 13, 2025 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

शहर को कचरा-मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ नगर निगम ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर डॉ. उमेश गौतम ने की। उन्होंने शहरवासियों से कहा कि बरेली को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर-1 पर लाना है, तो हर घर में कचरे का प्रथक्करण जरूरी है। उन्होंने जनभागीदारी को स्वच्छता की सबसे बड़ी ताकत बताया। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के ऑडोटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मिशन निदेशालय के विशेषज्ञ मौजूद रहे। टीमों ने कचरा प्रथक्करण, घरों में गीले कचरे से खाद बनाने और चार तरह के कचरे के सुरक्षित निस्तारण पर विस्तृत जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ, आरडब्ल्यूए, बल्क वेस्ट जेनरेटर, शिक्षकों और स्वच्छ सार्थी क्लब सहित 350 से अधिक प्रतिभागियों ने बरेली को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। सभी ने कचरे से संसाधन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। नुक्कड़ नाटक और मॉडल प्रदर्शनी रहे आकर्षण का केंद्र आईईसी टीम द्वारा कचरा प्रबंधन पर तैयार नुक्कड़ नाटक ने लोगों को जागरूक किया। वहीं कचरे से बनाई गई कलाकृतियों और पुनः उपयोग आधारित मॉडलों की प्रदर्शनी ने प्रतिभागियों को जीरो-वेस्ट जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। मेयर डा. उमेश गौतम ने कहा कि यह कार्यशाला शहर को स्वच्छ, जागरूक और जीरो-वेस्ट मॉडल की ओर ले जाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास है। निगम अब वार्ड स्तर तक जनभागीदारी बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है।