Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsMunicipal Corporation Demolishes Illegal Structures to Improve Drainage in Banakhana Area
बानखाना में  नाले–नालियों पर अवैध कब्जे ढहाए

बानखाना में नाले–नालियों पर अवैध कब्जे ढहाए

संक्षेप:

Bareily News - बानखाना क्षेत्र में नगर निगम ने अवैध कब्जों को हटाने के लिए कार्रवाई की। जल निकासी में बाधा उत्पन्न करने वाले शेड और निर्माणों को बुलडोज़र से ढहा दिया गया। स्थानीय लोगों में राहत और खौफ दोनों का अनुभव हुआ। निगम ने कहा कि आगे भी अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Dec 06, 2025 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बानखाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाले-नालियों पर बने अवैध कब्जों को ढहा दिया। लंबे समय से जल निकासी बाधित होने की शिकायतों पर निगम ने सख़्त रुख अपनाया। जैसे ही बुलडोज़र मोहल्ले में दाखिल हुआ, इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। नगर निगम की टीम शुक्रवार की सुबह से ही मौके पर मौजूद थी। कार्रवाई को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बना लिया ताकि कोई विरोध या तनाव की स्थिति न बन सके। जेई विकास साहू ने बताया कि नालों के ऊपर बने पक्के शेड, चबूतरे और अवैध निर्माण जलभराव की समस्या पैदा कर रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्रवाई के दौरान डेरी संचालकों पर भी निगम का शिकंजा कसता दिखा। जिन डेरी इकाइयों ने नाले के किनारे कब्जा कर रखा था, उनके स्ट्रक्चर को चिन्हित कर बुलडोजर चलाया गया। कई संचालक स्वयं सामान हटाते नजर आए ताकि भारी नुकसान न हो। बुलडोजर चलते ही मचा हड़कंप अतिसंवेदनशील इलाके में जैसे ही नगर निगम का बुलडोजर पहुंचा, मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग तेजी से घरों से बाहर निकल आए और कई जगहों पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस फोर्स ने शांति बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाला। खौफ भी, राहत भी कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में खौफ और राहत दोनों दिखी। कई निवासियों ने बताया कि अतिक्रमण हटने के बाद जलभराव की लगातार समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। मोहल्ले में गंदगी और बदबू से राहत की आस जागी। नगर निगम की टीम अब अतिक्रमणकारियों की विस्तृत सूची तैयार कर रही है। अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी करने की तैयारी है। कई जगह सीमांकन कर लाल निशान भी लगाए गए। डेरी संचालक खुद हटाने लगे सामान कार्रवाई को देखते हुए कई डेरी संचालकों ने खुद ही अपने शेड और सामान हटाना शुरू कर दिया ताकि नुकसान कम हो। पुलिस की मौजूदगी में माहौल शांत रहा ओर विवाद की स्थिति नहीं बनने दी गई। नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा है कि अब क्षेत्र में कोई भी अवैध कब्जा नहीं बचेगा। आने वाले दिनों में पूरे बानखाना क्षेत्र में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। नालों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा। बांधित हो रही थी जल निकासी, कर रखे थे कब्जे निगम अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटने से क्षेत्र की जल निकासी सुचारू होगी और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अतिक्रमण नहीं बख्शे जाएंगे और पूरे इलाके में निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में गंदगी और पानी भरने की दिक्कत लंबे समय से थी, ऐसे में यह कार्रवाई जरूरी थी। जल निकासी को बेहतर करने और नाले नालियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण से जनता को समस्या होती है, इसलिए ये अभियान लगातार जारी रहेगा। संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त