उमरा से लौटे असजद रजा खां, बरेली पहुंचने पर जोरदार स्वागत
Bareily News - - उमरा अदा कर परिवार के साथ सऊदी अरब से भारत लौटे काजी-ए-हिन्दुस्तान उमरा से लौटे काजी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां, बरेली पहुंचने पर जोरदार स्वागत

काजी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां सऊदी अरब से उमरा की इबादत पूरी कर भारत लौट आए हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे जेद्दा एयरपोर्ट से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। रविवार को मुंबई से सीधे बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और मुरीदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और फूलों से इस्तकबाल किया। रविवार को दोपहर एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान स्वागत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिनमें अकीदतमंद उन्हें घेरकर स्वागत करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही थी कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रोजा इफ्तार के दौरान काजी-ए-हिंदुस्तान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस खबर के सामने आने के बाद उनके चाहने वालों के बीच चिंता और बेचैनी का माहौल बन गया था। हालांकि उसी समय उनके दामाद फरमान हसन खान उर्फ फरमान मियां ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया था। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए वहां की एजेंसियां किसी भी बड़ी भीड़ या धार्मिक कार्यक्रम के दौरान ज्यादा सतर्क रहती हैं। इसी कारण अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सामान्य सुरक्षा जांच की थी, जिसे कुछ लोगों ने गलत तरीके से पेश कर दिया। फरमान ने बताया कि काजी-ए-हिंदुस्तान रविवार को बरेली पहुंच गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


