Bareily News: विधायक ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों से किया संवाद
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: विधायक डॉ. एमपी आर्य और सांसद छत्रपाल गंगवार ने बिथरी गांव प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। डॉ. आर्य ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर माहौल की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान कई स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे।

Bareily News: नवाबगंज। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने गुरुवार को सांसद छत्रपाल गंगवार के साथ बिथरी गांव प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और विद्यालय में होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ ही बच्चों को फूल माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय में शिक्षा के माहौल, बच्चों की आवश्यकताओं और शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, लेखराज गंगवार, विधायक प्रतिनिधि बब्लू गंगवार, पूर्व प्रधान छेदा लाल गंगवार, प्रमोद गंगवार, सौरभ गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।


