ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदो लाख में आठ साल के बच्चे का सौदा कर प्रेमी संग चली गई मां, जंक्शन पर मिले बच्चे ने बताई पूरी हकीकत

दो लाख में आठ साल के बच्चे का सौदा कर प्रेमी संग चली गई मां, जंक्शन पर मिले बच्चे ने बताई पूरी हकीकत

प्रेमी के चक्कर में मां ने ममता पर दाग लगा दिया। हरियाणा के यमुना नगर की महिला ने बिहार के प्रेमी के जाल में फंसकर अपने आठ साल के बेटे का दो लाख में सौदा कर दिया। मासूम किसी तरह चंगुल से छूटने में...

दो लाख में आठ साल के बच्चे का सौदा कर प्रेमी संग चली गई मां, जंक्शन पर मिले बच्चे ने बताई पूरी हकीकत
प्रमुख संवाददाता,बरेलीWed, 22 Jan 2020 11:42 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रेमी के चक्कर में मां ने ममता पर दाग लगा दिया। हरियाणा के यमुना नगर की महिला ने बिहार के प्रेमी के जाल में फंसकर अपने आठ साल के बेटे का दो लाख में सौदा कर दिया। मासूम किसी तरह चंगुल से छूटने में कामयाब हो गया। बिहार से ट्रेन में बैठकर बरेली आ गया। चाइल्ड लाइन ने बच्चे को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। सीडब्ल्यूसी ने बच्चे को अनाथालय भेज दिया है। चाइल्ड लाइन ने यमुना नगर पुलिस के जरिए पड़ताल शुरू करा दी है। पुलिस ने शुरूआत जांच कर चाइल्ड लाइन को फोन पर कई अहम जानकारी दी हैं। 

करीब छह महीने पहले यमुना नगर की कांसापुर कालोनी की महिला आठ साल के बच्चे को लेकर सिवान के प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। महिला के पति और परिवार वालों ने तलाश की मगर खाली हाथ रहे। सोमवार सुबह आठ साल का एक बच्चा जंक्शन पर चाइल्ड लाइन को मिला। बच्चा बहुत सहमा हुआ है। चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चे की काउंसलिंग की। बच्चे ने अपने घर का पता बता दिया। फिलहाल ज्यादा जानकारी बच्चा नहीं दे पा रहा है।

मेडिकल कराने के बाद बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। चाइल्ड लाइन ने बच्चे के बताए पते की जानकारी यमुना नगर पुलिस को दी। यमुना नगर पुलिस की टीम कांसापुर कालोनी पहुंची। बच्चे के दादा-दादी से बात कही। दादा ने महिला पर बच्चे का दो लाख में सौदा करने के आरोप लगाए। यमुना नगर पुलिस ने पूरी जानकारी चाइल्ड लाइन को फोन पर दी। जल्द ही परिवार वाले बच्चे को लेने के लिए बरेली आएंगे। 

चाइल्ड लाइन ने बच्चे को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया था। बच्चे को अनाथालय भेज दिया है। परिवार वालों को पता लगने के बाद बच्चा सुपुर्द कर दिया जाएगा।

डा. डीएन शर्मा, मजिस्ट्रेट, सीडब्ल्यूसी 

बच्चे के बताए पते पर यमुना नगर पुलिस गई थी। पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां करीब छह महीने पहले प्रेमी संग चल गई थी। बच्चा भी साथ ले गई थी। महिला के ससुर ने दो लाख में बच्चे का सौदा करने के आरोप लगाए हैं। बच्चा अभी सहमा हुआ है। बच्चे के परिवार वाले एक-दो दिन में बरेली पहुंच जाएंगे। 
रमन जीत, कोआर्डिनेटर, रेलवे चाइल्ड लाइन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें