डीएम का निर्देश, अन्नपूर्णा भवनों के 5 मई तक चयनित कर लें जगह

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - खाद्य एवं रसद विभाग की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने 5 मई तक अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए भूमि चयन करने का निर्देश दिया। इस कार्य में कोटेदारों का सहयोग लिया जाएगा। अब तक 9 अन्नपूर्णा भवन स्वयं सहायता समूहों को दिए गए हैं।

डीएम का निर्देश, अन्नपूर्णा भवनों के 5 मई तक चयनित कर लें जगह

खाद्य एवं रसद विभाग की योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए 5 मई तक जगह का चयन करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए तहसीलों में ग्राम समाज की भूमि, नवीन परती भूमि, ऊसर एवं बंजर आदि भूमि का पांच मई तक जरूर कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन के लिए लगभग 50 वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता होगी। इस कार्य में कोटेदारों का भी सहयोग लिया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में चयनित ग्रामों के ग्राम प्रधानों और लेखपालों के साथ बैठक कर उनका सहयोग लेकर शीघ्र भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी की जाए।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अब तक 9 अन्नपूर्णा भवन स्वयं सहायता समूहों को संचालित करने के लिए दिए जा चुके हैं। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 72 हजार राशन कार्ड निरस्त किए गए थे। इसमें 25 हजार लोगों ने पुन: राशन कार्ड के लिए आवेदन किया गया है। उनकी पात्रता का सत्यापन कराने का निर्देश विभागीय स्तर से मिले हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संतोष कुमार, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी बहेड़ी, अधिशासी अभियंता नगर निकाय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।-----

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।