Bareily News: बंदरों के हमले से छत से गिरी युवती, गंभीर घायल

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: सिरौली। थानाक्षेत्र के गांव सोना में शनिवार सुबह बंदरों के हमले से एक युवती छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर घायल युवती को जिला अस्पताल में

Bareily News: बंदरों के हमले से छत से गिरी युवती, गंभीर घायल

Bareily News: सिरौली।थानाक्षेत्र के गांव सोना में शनिवार सुबह बंदरों के हमले से युवती छत से गिरकर घायल हो गई। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल युवती की बहन सरिता ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय बहन कविता शनिवार सुबह करीब नौ बजे छत पर खाना बनाने जा रही थी। इसी दौरान छत पर बंदर आपस में लड़ते हुए उसकी ओर दौड़ पड़े और हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में कविता का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गई। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। परिजनों की सूचना पर घायल कविता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बंदरों के आतंक से गांव में दहशत का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।