Bareily News: जरूरी खबर: विधायक के फोन के बाद फोरलेन कटवाकर निकलवाया पानी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: नवाबगंज के विधायक डॉ. एमपी आर्य ने खंजनपुर और गरगइया का निरीक्षण करने के बाद जलभराव की समस्या का समाधान किया। निर्माणाधीन सितारगंज फोरलेन की सड़क कटवाकर खेतों से पानी निकाला गया। किसानों ने राहत की सांस ली और विधायक का धन्यवाद किया। आगे तीन पुलियों का निर्माण कराया जाएगा।

Bareily News: जरूरी खबर: विधायक के फोन के बाद फोरलेन कटवाकर निकलवाया पानी

Bareily News: जरूरी खबर: विधायक के फोन के बाद फोरलेन कटवाकर निकलवाया पानी फोटो कैप्शन: निर्माणधीन फोरलेन पर खेतों से पानी निकलवाने पहुंचे एसडीएम सचिन यादव व एनएचएआई के अधिकारी।

- विधायक डॉ. एमपी आर्य की नाराजगी के बाद फसलों को बचाने के लिए हुई कार्रवाई

नवाबगंज, संवाददाता। नवाबगंज के विधायक डॉ. एमपी आर्य ने बीती रविवार को खंजनपुर, गरगइया आदि का औचक निरीक्षण किया था। पुलिया नहीं बनने के कारण खेतों में जलभराव होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने अधिकारियों को मौके से ही फोन कर समस्या के समाधान का निर्देश दिया था। सोमवार को निर्माणाधीन सितारगंज फोरलेन की सड़क कटवाकर पानी की निकासी कराई गई। खेतों से पानी निकलने पर लोगों ने विधायक डॉ एमपी आर्य का धन्यवाद दिया।

जलभराव की समस्या

निर्माणाधीन सितारगंज हाईवे पर बसे खंजनपुर, गरगईया, श्यामपुर और विशनपुर गांवों के पास खेतों में पानी भरने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। निर्माण के दौरान पुल-पुलियों को बंद किए जाने और निर्माणाधीन सड़क के खेतों से ऊंचा हो जाने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। इससे परेशान किसानों ने 30 अगस्त को विधायक डॉ. एमपी आर्य से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। विधायक ने किसानों के साथ मौके पर पहुंचकर जलभराव का जायजा लिया था। उन्होंने एसडीएम सचिन यादव और एनएचएआई के पीडी से वार्ता कर खेतों से पानी निकलवाने के लिए कहा था।

पानी की निकासी

सोमवार को अधिकारियों ने जेसीबी से निर्माणाधीन सितारगंज फोरलेन की सड़क कटवाकर पानी की निकासी कराई। खेतों से पानी निकलने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। एसडीएम सचिन यादव ने बताया कि खेतों से पानी निकलवाया गया है। फसलों को पानी से बचाने के लिए निर्माणाधीन सितारगंज हाईवे पर तीन पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र भेजा है।

किसानों का आभार

---

वर्जन

--

किसानों की समस्या जैसे ही पता चली, वैसे ही निरीक्षण कर समाधान का निर्देश अधिकारियों को दिया था। अब समस्या का समाधान हो गया है।

जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।- डॉ. एमपी आर्य, विधायक नवाबगंज

सामान्य प्रश्न

✦विधायक डॉ. एमपी आर्य ने किस समस्या का समाधान किया?−
विधायक डॉ. एमपी आर्य ने खेतों में जलभराव की समस्या का समाधान किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: जरूरी खबर: विधायक के फोन के बाद फोरलेन कटवाकर निकलवाया पानी