एमजेपीआरयू में स्पोर्ट्स कमेटी का हुआ गठन
एमजेपीआरयू ने खेल गतिविधियों के संचालन के लिए स्पोर्ट्स कमेटी का पुनर्गठन किया है। प्रो. एसएस बेदी क्रीड़ा सचिव, डॉ. संदीप कुमार अपर क्रीड़ा सचिव और डॉ. विजय सिंघल एवं डॉ. अजीत सिंह सह-क्रीड़ा सचिव बनाए गए हैं। डॉ. इमरान नईम एवं डॉ. इन्द्रप्रीत कौर सहायक-क्रीड़ा सचिव हैं।

एमजेपीआरयू ने विश्वविद्यालय परिसर में खेल गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए स्पोर्ट्स कमेटी का पुनर्गठन किया है। कुलपति के आदेश के अनुपालन में जारी आदेश के अनुसार प्रो. एसएस बेदी को क्रीड़ा सचिव बनाया गया है, जबकि डॉ. संदीप कुमार को अपर क्रीड़ा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा डॉ. विजय सिंघल और डॉ. अजीत सिंह को सह-क्रीड़ा सचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. इमरान नईम एवं डॉ. इन्द्रप्रीत कौर को सहायक-क्रीड़ा सचिव का दायित्व दिया गया है। वहीं डॉ. नीरज कुमार को कैंपस सचिव नियुक्त किया गया है। कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि समिति विश्वविद्यालय परिसर में खेलकूद गतिविधियों के संचालन, समन्वय और आयोजन संबंधी कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करेगी।
आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


