बरेली कॉलेज में आज होगा कर्राटे टीम का चयन, प्रतियोगिता भी आज

Mar 16, 2026 02:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - ‎बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी कर्राटे (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन 16 मार्च सोमवार को विश्वविद्यालय के पं. दीनदयाल

बरेली कॉलेज में आज होगा कर्राटे टीम का चयन, प्रतियोगिता भी आज

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी कराटे (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता 16 मार्च को विश्वविद्यालय के पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी। इसके लिए टीम का चयन भी 16 मार्च को बरेली कॉलेज के स्पोर्ट्स मैदान में सुबह नौ बजे से होगा। ‎क्रीड़ा सचिव विवेक डांगर ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य होगा, इसके बाद ही टीम का अंतिम चयन किया जाएगा। चयन के समय खिलाड़ियों को हाईस्कूल, इंटर और अंतिम कक्षा की मार्कशीट की छायाप्रति, कॉलेज आईकार्ड व फीस रसीद की कॉपी और दो नवीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। इनके बिना खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।