परीक्षा में नकल करते पांच नकलची पकड़े गए
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्रों पर सचल दल ने निरीक्षण किया। इस दौरान दो छात्रों को मोबाइल से और तीन छात्रों को पर्चियों से नकल करते पकड़ा गया। सभी छात्रों को यूएफएम किया गया। प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव की अगुवाई में दल ने अन्य केंद्रों पर परीक्षा को सुचारू पाया।

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में हो रही परीक्षाओं में नकल और अनियमितताओं को रोकने के लिए गठित सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो केंद्रों में दो छात्र मोबाइल से नकल करते पकड़े गए। वहीं एक अन्य परीक्षा केंद्र पर तीन छात्र पर्चियों से नकल करते पकड़े गए। पकड़े गए सभी छात्रों को सचल दल ने यूएफएम किया। जबकि सचल दल को अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारू होती पाई गई। सचल उड़ाका दल का निर्देशन किया प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव ने और इस दल में शामिल रहे डॉ. प्रेमपाल सिंह, डॉ. आशीष जैन, डॉ. ललित कुमार पांडेय, डॉ. कामिनी विश्वकर्मा रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


