चार जून की परीक्षा तिथि बदलने की मांग
Bareily News - बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक-परास्नातक की मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर परीक्षा शुरू करा दी है। चार जून को भी

बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक-परास्नातक की मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर परीक्षा शुरू करा दी है। चार जून को भी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा होनी है। वहीं चार जून को यूपी टीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा भी होनी है। ऐसे में सोमवार को कई छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नियंत्रक के न होने पर कुलसचिव हरीश चंद को ज्ञापन देकर परीक्षा तिथि संशोधन की मांग की। छात्रा रंजना कुमारी ने ज्ञापन देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपी टीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा एवं विश्वविद्यालय की सेमेस्टर प्रणाली की मुख्य परीक्षा एक ही दिनांक पड़ रही है। दोनों परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य एवं करियर से संबंधित अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षाएं हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


